अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव को समाप्त करने के लिए अमेरिका ने पांच कड़ी शर्तें सामने रखी हैं। अमेरिकी प्रशासन ने साफ संकेत दिया है कि यदि ईरान संघर्ष खत्म करना चाहता है, तो उसे परमाणु कार्यक्रम और आर्थिक मामलों से जुड़े कई बड़े कदम उठाने होंगे।सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका ने ईरान से कहा है कि वह अपने पास मौजूद एनरिच्ड यूरेनियम अंतरराष्ट्रीय निगरानी में सौंपे और परमाणु गतिविधियों पर सख्त नियंत्रण स्वीकार करे। इसके अलावा अमेरिका ने युद्ध और प्रतिबंधों के कारण हुए नुकसान का कोई मुआवजा देने से भी इनकार कर दिया है।
बताया जा रहा है कि अमेरिका ने ईरान की विदेशों में जब्त संपत्तियों को लेकर भी सख्त रुख अपनाया है। प्रस्ताव के अनुसार, ईरान को उसकी जब्त प्रॉपर्टी का केवल 25 प्रतिशत हिस्सा ही वापस मिल सकेगा। बाकी संपत्तियों पर अमेरिकी नियंत्रण बना रहेगा।


