दिल्ली में INDIA ब्लॉक की 7वीं बैठक, विपक्षी एकता पर टिकी सियासी निगाहें

राजधानी दिल्ली में भारत ब्लॉक की सातवीं बैठक जारी है, जिसमें विपक्षी गठबंधन के कई प्रमुख नेता शामिल हुए हैं। बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खर्गे, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मौजूद हैं। बैठक में जम्मू-कश्मीर CM उमर अब्दुल्ला, सांसद अभिषेक बनर्जी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव समेत कई भी मौजूद हैं। वहीं, शिवसेना (UBT) चीफ उद्धव ठाकरे ऑनलाइन जुड़े हैं।

कांग्रेस ने बैठक में 23 विपक्षी दलों के शामिल होने का दावा किया है। अटकलें थीं कि तमिलनाडु में विजय की सरकार में शामिल होने के बाद TVK को बैठक में बुलाया जा सकता है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक उन्हें बैठक का न्योता नहीं दिया गया है। भारत ब्लॉक की पिछली बैठक एक जून 2024 को दिल्ली में खड़गे के घर पर हुई थी। यानी, पूरे 2 साल के बाद गठबंधन के नेता एकसाथ जुटे हैं। दिल्ली की अकबर रोड पर सोमवार सुबह कुछ पोस्टर लगाए गए थे। हालांकि पोस्टर किसने लगाए इसका पता नहीं चल सका है। पोस्टर में राहुल गांधी की तस्वीर थी और कांग्रेस के खिलाफ बयानबाजी थी। दोपहर में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पोस्टर को फाड़ा। एक पोस्टर में NCP-SCP चीफ शरद पवार की तस्वीर लगी थी, लिखा था - राहुल गांधी में स्थिरता की कमी है।दिल्ली में CPI(M) सांसद जॉन ब्रिटास बोले - कांग्रेस के रवैये, दृष्टिकोण और व्यवहार को लेकर उनकी पार्टी को गंभीर आपत्तियां हैं। I.N.D.I.A ब्लॉक को बने तीन साल हो चुके हैं और सभी दल भाजपा के खिलाफ लड़ने के लिए साथ आए थे, लेकिन केरल में ऐसी स्थिति पैदा हुई, जहां कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, खड़गे और प्रियंका गांधी वाड्रा ने ने वाम दलों पर भाजपा के साथ गठजोड़ होने का आरोप लगाया। जॉन ब्रिटास ने कहा कि अगर कांग्रेस का यही आरोप और यही रवैया है, तो फिर साथ बैठने का उद्देश्य क्या है? भाजपा के खिलाफ हमारी प्रतिबद्धता और संघर्ष को लेकर हमें कांग्रेस से किसी प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे विपक्ष के नेता हैं और संसद में वाम दलों के समर्थन के कारण ही उस भूमिका में हैं। कांग्रेस को अपने सहयोगी दलों के प्रति अपने रवैये को लेकर गंभीरता से सोचने की जरूरत है।

दिल्ली में I.N.D.I.A ब्लॉक की बैठक को लेकर भाजपा नेता शहनवाज हुसैन ने कहा- I.N.D.I.A ब्लॉक नाम की कोई प्रभावी राजनीतिक इकाई अब अस्तित्व में नहीं है। लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद ही यह गठबंधन प्रभावी रूप से समाप्त हो गया था। इसका कोई नेता नहीं है, कोई नीति नहीं है, कोई नेतृत्व नहीं है, कोई कार्यालय नहीं है और यहां तक कि इसका कोई लेटरहेड भी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के पास देश के लिए कोई स्पष्ट दृष्टि नहीं है और कई बार वे एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव भी लड़ते हैं, जिससे उनकी एकजुटता पर सवाल खड़े होते हैं। ममता बनर्जी की पार्टी TMC लगातार कमजोर हो रही है। दिल्ली में आयोजित I.N.D.I.A ब्लॉक की बैठक को लेकर थोल. थिरुमावलवन ने कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद I.N.D.I.A ब्लॉक के नेता पहली बार बैठक कर रहे हैं और उनकी पार्टी भी इस महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेगी। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व राजनीति के खिलाफ रुख को लेकर DMK प्रमुख ने जो निर्णय लिया है, मैं उसका स्वागत करता हूं।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post