वाराणसी में 90वीं वार्षिक तैराकी प्रतियोगिता का आगाज, विश्वनाथ यादव को मिली गंगाश्री उपाधि

सरस्वती स्विमिंग एसोसिएशन, दरभंगा घाट की ओर से आयोजित 90वीं वार्षिक तैराकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन स्वर्गीय विजन राय चौधुरी स्मृति गंगाश्री उपाधि के लिए आयोजित 12 किलोमीटर लंबी तैराकी स्पर्धा में विश्वनाथ यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर खिताब अपने नाम किया।एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी नारायण चटर्जी ने बताया कि विश्व सुंदरी पुल से दरभंगा घाट तक आयोजित इस प्रतियोगिता में 40 तैराकों ने हिस्सा लिया। गंगाश्री प्रतियोगिता में सत्यम साहनी द्वितीय तथा लालचंद्र साहनी तृतीय स्थान पर रहे।

महिला ओपन वर्ग में अस्सी घाट से दरभंगा घाट तक हुई तैराकी प्रतियोगिता में रिया पटेल प्रथम, श्वेता साहनी द्वितीय और गायत्री तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं नन्ही तैराक शानवी वशिष्ठ ने 25 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में रजत पदक जीतकर प्रतिभा का परिचय दिया।बाल वर्ग की प्रतियोगिता में स्वास्तिक ने पहला, शिवम यादव ने दूसरा और सक्षम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अन्य वर्गों में सुयश कुमार गुप्ता, अखिलेश साहनी, आरीश चटर्जी, रुद्र किशोर चटर्जी, मानस शर्मा और अनन्या वर्मा समेत कई प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के दौरान किसलय राय चौधुरी, सोनाली राय, विजय शाह, शंकर मुखर्जी, वीरेश्वर चौधुरी, सोमा चटर्जी, डी.एस. भट्टाचार्य, अतुल सरकार, प्रमोद पटेल और गोविंद सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post