दालमंडी में ध्वस्तीकरण अभियान अंतिम चरण में, 13 भवनों पर चला बुलडोजर

वाराणसी के दालमंडी क्षेत्र में नगर निगम और विकास प्राधिकरण (वीडीए) का संयुक्त ध्वस्तीकरण अभियान रविवार को अंतिम चरण में पहुंच गया। अभियान के तहत चिह्नित भवनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 13 मकानों को ध्वस्त किया जा रहा है, जिनमें नगर निगम द्वारा अति जर्जर घोषित भवनों के साथ वीडीए द्वारा अवैध घोषित निर्माण भी शामिल हैं। इससे पहले क्षेत्र में 132 भवनों को तोड़ा जा चुका है।

कार्रवाई की शुरुआत सीके 43/119 और सीके 43/115 से की गई, जबकि सी-1/19 भवन को पोकलैंड मशीन की मदद से गिराया गया। अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का भी उपयोग किया गया।इस बीच हाईकोर्ट द्वारा दो प्रार्थनापत्रों पर 20 जुलाई तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश के बाद कुछ भवनों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अधिकारियों के अनुसार तय योजना के तहत अंतिम चरण की कार्रवाई पूरी की जा रही है।




Post a Comment

Previous Post Next Post