एडीजी एनसीसी मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण, कैडेटों का बढ़ाया उत्साह

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के अपर महानिदेशक मेजर जनरल गौरव गौतम, विशिष्ट सेवा मेडल ने सोमवार को ग्रुप मुख्यालय ‘ए’ का दौरा कर बीएचयू स्थित 7 यूपी नेवल एनसीसी में आयोजित प्री-नौसैनिक एवं नौसैनिक प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया।दौरे के दौरान उन्होंने कैडेटों द्वारा प्रदर्शित ड्रिल, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट एवं अन्य सैन्य प्रशिक्षण गतिविधियों का अवलोकन किया। कैडेटों के अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

मेजर जनरल गौरव गौतम ने कैडेटों से संवाद कर एनसीसी प्रशिक्षण के अनुभवों और उपलब्धियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच है।उन्होंने एनसीसी अधिकारियों एवं प्रशिक्षण स्टाफ के साथ बैठक कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि एडीजी का दौरा कैडेटों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा और इससे उनमें नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ।






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post