अभिजीत दीपके लखनऊ पहुंचे, पेपर लीक पर CJP का जोरदार विरोध

पेपर लीक के मुद्दे पर राजधानी लखनऊ में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिजीत दीपके शुक्रवार को इको गार्डन पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है।बताया जा रहा है कि अभिजीत दीपके देर रात पुणे से लखनऊ पहुंचे। 

उनके पहुंचते ही बड़ी संख्या में समर्थक भी इको गार्डन में एकत्र हो गए और पेपर लीक मामले को लेकर विरोध जताया।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।सीजेपी ने स्पष्ट किया है कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।




 

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post