दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती में शामिल हुईं अखिलेश यादव की पुत्री टीना यादव, सांसद प्रिया सरोज भी रहीं मौजूद

 वाराणसी। विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा आयोजित होने वाली मां गंगा की दैनिक आरती में सोमवार शाम उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पुत्री टीना यादव, अदिति यादव तथा मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज शामिल हुईं। सभी ने वैदिक रीति-रिवाजों के साथ मां गंगा का पूजन-अर्चन किया और भव्य गंगा आरती का दर्शन कर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया।

गंगा आरती के दौरान श्रद्धालुओं के बीच मौजूद टीना यादव और अन्य अतिथि पूरे समय मंत्रोच्चार, दीपों की अलौकिक छटा और भक्तिमय माहौल से अभिभूत नजर आए। आरती के उपरांत टीना यादव ने गंगा सेवा निधि की विजिटर बुक में अपने विचार लिखते हुए कहा कि "भगवती मां गंगा की आरती ने मंत्रमुग्ध कर दिया। हम सभी को मां गंगा की स्वच्छता और संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए। मां गंगा हम सभी के लिए मातृस्वरूप हैं।

इस अवसर पर गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा एवं कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र, प्रसाद एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथि लगभग एक घंटे तक दशाश्वमेध घाट पर मौजूद रहे और मां गंगा की भव्य आरती का दिव्य दर्शन किया।



Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post