सोशल मीडिया की रील से मिली जानकारी, प्लंबर ने साथियों संग की लाखों की चोरी

मेरठ में रिटायर्ड बैंककर्मी के घर हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से करीब दो लाख रुपये नकद और चोरी के जेवर बरामद किए गए हैं, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी नजाकत पहले पीड़ित के घर प्लंबर का काम कर चुका था। काम के दौरान उसने घर की सुरक्षा व्यवस्था, परिवार की दिनचर्या और कीमती सामान से जुड़ी जानकारी जुटा ली थी। बाद में परिवार द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई रील और वीडियो देखकर उसने घर की बनावट और अन्य जानकारियां हासिल कीं और अपने साथियों के साथ चोरी की योजना बनाई।

घटना 20 जून की है, जब शास्त्रीनगर सेक्टर-5 निवासी रिटायर्ड बैंककर्मी राजकुमार खुराना के घर चोरी हुई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर नजाकत को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर साथी सलीम को भी पकड़ा गया, जबकि नजाकत की पत्नी अकीला खातून की मदद से चोरी के अन्य जेवर बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, चोरी किए गए कुछ जेवर सराफ को बेचे जा चुके हैं। वहीं, फरार आरोपी सलमान की तलाश जारी है।













Post a Comment

Previous Post Next Post