काशी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद का जन्मदिवस

धर्मनगरी काशी में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं संजय निषाद का जन्मदिवस सोमवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ . राजेंद्र प्रसाद घाट पर निषाद पार्टी के महानगर अध्यक्ष शिव कुमार निषाद एडवोकेट के नेतृत्व में किया गया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. संजय निषाद के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा मिठाई खिलाकर उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। जन्मदिवस के मौके पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।

महानगर अध्यक्ष शिव कुमार निषाद ने कहा कि निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने निषाद, बिंद, कश्यप, मछुआरा और केवट समाज को नई पहचान दिलाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. निषाद समाज के अधिकारों और सम्मान के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं, जिसके कारण समाज को व्यापक राजनीतिक और सामाजिक पहचान मिली है।कार्यक्रम में जितेंद्र कुमार निषाद ‘बम्बू’, जगदीश चौबे, बैजनाथ मांझी, गोविंद साहनी, प्रकाश साहनी, छोटू, बबलू कुमार भारती, चंद्रमा निषाद तथा सुमित कुमार बिंद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समाज के लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार निषाद ‘गुरु’, राष्ट्रीय अध्यक्ष, मां गंगा निषाद राज सेवा समिति, उत्तर प्रदेश, वाराणसी द्वारा किया गया। उपस्थित लोगों ने डॉ. संजय निषाद के जन्मदिवस पर उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना करते हुए समाज हित में उनके योगदान की सराहना की।


Post a Comment

Previous Post Next Post