वाराणसी के मंडलीय अस्पताल में जिलाधिकारी और पूर्व मंत्री एवं शहर दक्षिणी विधायक नीलकंठ तिवारी ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, दवा वितरण, मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अस्पताल परिसर के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी और विधायक ने अस्पताल में चल रही व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
Tags
Trending

