हिंदू युवा वाहिनी ने काल भैरव चौराहे पर लगाया शर्बत वितरण शिविर, हजारों लोगों को मिली राहत

भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच हिंदू युवा वाहिनी महानगर वाराणसी के गुरु गोरक्षनाथ मंडल की ओर से शनिवार को बाबा काल भैरव चौराहे पर शर्बत वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंडल प्रभारी रुद्र प्रताप पांडेय के नेतृत्व में किया गया।शिविर में दर्शनार्थियों, राहगीरों और स्थानीय लोगों को निःशुल्क शर्बत वितरित किया गया। आयोजकों के अनुसार करीब 3000 से अधिक लोगों ने शर्बत ग्रहण कर गर्मी से राहत पाई। कार्यक्रम के दौरान सेवा भाव और जनकल्याण का संदेश भी दिया गया।

इस अवसर पर मंडल संयोजक गणेश वर्मा सहित दिनेश अग्रहरी, गोलू कुशवाहा, अंकित केशरी, संजय अग्रहरी, घनश्याम यादव, समाजसेवी सुशील सेठ, सचिन सिंह, सुजल गुप्ता, जतिन सिंह, दिनेश यादव, अनुराग वर्मा, सुनील वर्मा, आशीष केशरी, विशाल विश्वकर्मा, विशाल जायसवाल, अमित जायसवाल, अतुल जायसवाल और सुनील यादव समेत कई कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।आयोजकों ने कहा कि आगे भी जरूरतमंदों और आमजन की सेवा के लिए ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।



Post a Comment

Previous Post Next Post