रोटरी क्लब वाराणसी शिवगंगा द्वारा श्रीनगर कॉलोनी स्थित होटल हरी विलास में सीपीआर विषय पर एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में क्लब के सदस्यों को आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने की तकनीक की जानकारी दी गई।
प्रसिद्ध चिकित्सक एवं आपातकालीन चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी ने प्रशिक्षण देते हुए बताया कि हृदय गति रुकने अथवा अन्य आकस्मिक आपात स्थितियों में सीपीआर किसी व्यक्ति के जीवन को बचाने में अत्यंत प्रभावी भूमिका निभाता है। उन्होंने सीपीआर की वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक प्रक्रिया का प्रदर्शन किया तथा उपस्थित सदस्यों से इसका अभ्यास भी कराया।डॉ. द्विवेदी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को सीपीआर का प्राथमिक ज्ञान होना चाहिए,कार्यशाला में उपस्थित सदस्यों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए संकल्प लिया कि सीपीआर जैसी जीवनरक्षक तकनीक की जानकारी समाज के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

