पुरुषोत्तम मास के अवसर पर छोटी पियरी में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन श्रीराम बारात का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकी सजाई गई और घोड़े पर सवार भगवान श्रीराम की बारात बाजे-गाजे, भजन-कीर्तन और जयकारों के बीच विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुंची।
कथा स्थल पर भक्ति नृत्य-नाटिकाओं और वृहद आरती का आयोजन किया गया। भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाहोत्सव का श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।स्वामी प्रीतमानंद जी महाराज ने भगवान श्रीराम के विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक सुना। कार्यक्रम के अंत में भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

