दशाश्वमेध थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में विशेष गश्त अभियान चलाया। इस दौरान मदनपुरा चौकी प्रभारी विशाल विक्रम सिंह, दशाश्वमेध चौकी प्रभारी अनुज मणि तिवारी और शीतला घाट चौकी प्रभारी रवि सिंह अपने हमराहियों के साथ विभिन्न इलाकों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया तथा दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की।इस दौरान नो पार्किंग में खड़े दोपहिया वाहनों का चालान किया गया। साथ ही तीन सवारी बैठाकर चलने वाले वाहनों और बिना नंबर प्लेट के वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करने की अपील की।
Tags
Trending

