वाराणसी में जश्न-ए-ईद-ए-गदीर का आयोजन, शायरों ने पेश किए कसीदे

वाराणसी। ईद-ए-गदीर के अवसर पर आयोजित जश्न-ए-ईद-ए-गदीर कार्यक्रम में अकीदतमंदों की बड़ी संख्या ने शिरकत की। इस मौके पर आयोजित महफिल में शायरों ने हजरत अली (अ.स.) की शान में कसीदे और मनकबत पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया।कार्यक्रम में मशहूर शायर फखरी मेरठी ने अपने कलाम से श्रोताओं की खूब दाद बटोरी। उन्होंने पढ़ा—“अल्लाह जहन्नुम को कभी खल्क न करता,हो जाते जो सारे मुसलमान गदीरी।”

शायरों के कलाम पर उपस्थित लोगों ने जोरदार तालियों से उनका इस्तकबाल किया। वक्ताओं ने ईद-ए-गदीर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे इस्लामी इतिहास की अहम घटना बताया तथा हजरत अली (अ.स.) की शिक्षाओं को अपनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की गई।


Post a Comment

Previous Post Next Post