फिरोजाबाद में प्रेमी-प्रेमिका द्वारा कमरे में खुद को आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना में युवती की मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि युवती का अपनी मां से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद वह अपने ननिहाल से वापस अपने घर फिरोजाबाद आ गई थी। इसी दौरान प्रेमी के साथ कमरे में बंद होकर दोनों ने खुद को आग लगा ली।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला माना जा रहा है।
Tags
Trending

