शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग से बढ़ा राजनीतिक तापमान,इंडिया गठबंधन ने 5 मुद्दों पर बनाई संयुक्त रणनीति

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने NEET और CBSE से जुड़ी कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। खड़गे ने आरोप लगाया कि परीक्षा व्यवस्था में हुई गड़बड़ियों के लिए शिक्षा मंत्रालय जवाबदेह है और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री को तुरंत पद छोड़ देना चाहिए।

वहीं, विपक्षी गठबंधन INDIA की बैठक में विभिन्न राजनीतिक और संसदीय मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में शामिल नेताओं ने पांच प्रमुख मुद्दों पर साझा रणनीति बनाने और सरकार को घेरने पर सहमति जताई। बैठक में हेमंत सोरेन ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए और अपने विचार रखे।INDIA गठबंधन के नेताओं ने आगामी संसदीय सत्र और जनहित के मुद्दों पर संयुक्त रूप से आवाज उठाने का संकल्प भी दोहराया। बैठक के बाद विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार की नीतियों और हालिया घटनाक्रमों को लेकर समन्वित अभियान चलाने के संकेत दिए।


Post a Comment

Previous Post Next Post