एलन मस्क की दौलत कई देशों से बड़ी, ट्रिलियनेयर बनने की राह पर

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल  एलन मस्क ने संपत्ति के मामले में एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। हालिया आंकड़ों के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति अब ताइवान, आयरलैंड और इज़राइल जैसे देशों की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) से भी अधिक आंकी जा रही है।मस्क की संपत्ति में इस तेजी के पीछे उनकी कंपनियों का लगातार बढ़ता मूल्यांकन अहम वजह माना जा रहा है।

खासतौर पर SpaceX और Tesla के प्रदर्शन ने उनकी कुल संपत्ति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। स्पेसएक्स के संभावित प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) और कंपनी की बढ़ती कीमत ने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।विशेषज्ञों का कहना है कि यदि यही रफ्तार जारी रही, तो एलन मस्क दुनिया के पहले ‘खरबपति’ (ट्रिलियनेयर) बन सकते हैं।

उनकी कंपनियां अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, विद्युत वाहन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे क्षेत्रों में तेजी से विस्तार कर रही हैं, जिससे भविष्य में उनकी संपत्ति और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।फिलहाल, मस्क की यह उपलब्धि वैश्विक स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है। एक व्यक्ति की संपत्ति का कई देशों की जीडीपी से अधिक होना वैश्विक आर्थिक असमानता और बदलते कारोबारी परिदृश्य को भी दर्शाता है।


 

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post