लखनऊ-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट में बम की अफवाह से हड़कंप, टेकऑफ से पहले रोकी गई उड़ान

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में बम होने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। टेकऑफ से ठीक पहले विमान को रोककर रनवे से वापस एप्रन में लाया गया और सभी 180 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।जांच के दौरान विमान के शौचालय में एक टिशू पेपर मिला, जिस पर अंग्रेजी में "बॉम्ब" लिखा हुआ था।

इसकी सूचना मिलते ही सीआईएसएफ, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। इसके बाद विमान, यात्रियों के सामान और कार्गो क्षेत्र की डॉग स्क्वायड व आधुनिक उपकरणों की मदद से गहन तलाशी ली गई।कई घंटे चली जांच के बाद विमान में कोई बम, विस्फोटक या अन्य संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। 

अधिकारियों ने इसे शरारत और अफवाह फैलाने की कोशिश बताया है। सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद ही विमान को दोबारा उड़ान की अनुमति दी जाएगी।घटना के कारण फ्लाइट कई घंटे विलंबित रही, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि टॉयलेट में बॉम्ब लिखा टिशू पेपर किसने रखा था। 



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post