एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 60 लाख रुपये की ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अंतरराज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ ने आरोपियों के कब्जे से 600 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाश सिंह और आकाशदीप सिंह निवासी थाना तिकुनिया, जनपद लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है। दोनों को 11 जून की रात इटौंजा टोल प्लाजा, थाना इटौंजा क्षेत्र, कमिश्नरेट लखनऊ से गिरफ्तार किया गया।

एसटीएफ को सूचना मिली थी कि लखीमपुर खीरी से दो तस्कर अवैध मादक पदार्थ लेकर लखनऊ आने वाले हैं। सूचना के आधार पर एसटीएफ फील्ड यूनिट बरेली की टीम ने जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को दबोच लिया।बरामदगी में 600 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, चार एटीएम कार्ड, एक आधार कार्ड तथा नेपाली मुद्रा शामिल है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नेपाल से ब्राउन शुगर खरीदकर लाते थे और उसे पुणे तथा मुंबई में ऊंचे दामों पर बेचते थे। इस धंधे से उन्हें मोटा मुनाफा होता था।गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना इटौंजा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसटीएफ अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post