बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, तीन थाना प्रभारियों समेत चार की मौत

बिहार के बेगूसराय जिले में तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन थाना प्रभारियों समेत चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।जानकारी के अनुसार सभी पुलिस अधिकारी पटना में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा स्थित एनएच-31 पर उनकी कार अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।मृतकों में मधेपुरा जिले के रतवारा थाना प्रभारी साजन पासवान, बेलारी थाना प्रभारी नीरज कुमार, आरार थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र अमर तथा चालक नीरज कुमार शामिल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।इस दुखद घटना से पुलिस महकमे में शोक का माहौल है तथा अधिकारियों और कर्मचारियों ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post