मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस कमिश्नर ने की समीक्षा, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित वाराणसी दौरे को लेकर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक कर सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।पुलिस आयुक्त ने निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन जांच और फ्रिस्किंग के बाद ही प्रवेश दिया जाए। साथ ही वीआईपी मार्ग को पूरी तरह अवरोधमुक्त रखने, अस्थायी पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा रूट डायवर्जन योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि भीड़ नियंत्रण के दौरान "नो टच पॉलिसी" का कड़ाई से पालन किया जाए तथा महिला संबंधित चेकिंग और प्रबंधन की जिम्मेदारी केवल महिला पुलिसकर्मियों को दी जाए। कार्यक्रम स्थल और वीआईपी मार्ग को "नो फ्लाई जोन" घोषित करते हुए ड्रोन समेत उड़ने वाली वस्तुओं के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश भी दिए गए।

पुलिस आयुक्त ने संवेदनशील स्थलों पर रूफटॉप ड्यूटी, सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी बढ़ाने, ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को पूर्व ब्रीफिंग देने तथा आमजन के साथ विनम्र और संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने पर जोर दिया।बैठक में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी सहित सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। 



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post