नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली NEET री-एग्जाम को लेकर अहम बदलावों की घोषणा की है। इन बदलावों का मकसद परीक्षा को अधिक सुविधाजनक बनाना और उसकी निष्पक्षता व विश्वसनीयता को बनाए रखना है।नए संशोधनों के तहत परीक्षा की अवधि बढ़ाकर 195 मिनट कर दी गई है। अब परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी, जिससे छात्रों को प्रश्न हल करने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय मिलेगा।
इसके अलावा, रफ वर्क के लिए उपलब्ध स्थान को भी बढ़ाया गया है। पहले जहां केवल 2 पेज दिए जाते थे, अब अभ्यर्थियों को 4 पेज मिलेंगे। इससे गणना और डायग्राम बनाने में आसानी होगी।NTA ने छात्रों, विशेष रूप से बाएं हाथ से लिखने वाले उम्मीदवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रफ वर्क पेजों की व्यवस्था में भी बदलाव किया है। अब दो पेज प्रश्न पुस्तिका की शुरुआत में और दो पेज अंत में दिए जाएंगे, जबकि पहले सभी पेज केवल अंत में होते थे।
यह नई व्यवस्था अंग्रेजी और सभी क्षेत्रीय भाषाओं के प्रश्नपत्रों में लागू होगी, जिससे सभी अभ्यर्थियों को समान सुविधा मिल सके।एजेंसी ने कहा है कि ये छोटे-छोटे सुधार परीक्षा के अनुभव को बेहतर बनाएंगे। साथ ही, सभी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड और सूचना पुस्तिका में दिए गए निर्देशों का पालन करें और परीक्षा केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों का सहयोग


