यूपी में हरित परिवहन को बढ़ावा: हाइड्रोजन और इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत

उत्तर प्रदेश में आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के लिए नई बसों को हरी झंडी दिखाई।इस पहल के तहत तीन हाइड्रोजन बसों के साथ 45 इलेक्ट्रिक बसें सेवा में शामिल की गई हैं।

इन बसों के संचालन से क्षेत्र में आवागमन और अधिक सुगम होने की उम्मीद है।खास बात यह है कि 15 जून से शुरू होने वाली जेवर एयरपोर्ट सेवाओं के मद्देनजर इन बसों को शुरू किया गया है, जिससे यात्रियों को हवाई अड्डे तक पहुंचने में काफी सुविधा मिलेगी।

नई बसों के शामिल होने से न केवल सार्वजनिक परिवहन मजबूत होगा, बल्कि प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी, जिससे क्षेत्र को स्वच्छ और हरित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। 





Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post