अमेरिका-ईरान में ऐतिहासिक समझौता, वर्साय पैलेस से ट्रम्प का बड़ा ऐलान

अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए एक महत्वपूर्ण अंतरिम समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार रात फ्रांस के वर्साय का महल में समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन भी मौजूद रहे।

ट्रम्प के हस्ताक्षर के बाद ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने तेहरान से इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से समझौते पर अपनी सहमति दर्ज की। भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह 5:30 बजे इस समझौते की आधिकारिक घोषणा की गई, जिसके साथ ही यह तत्काल प्रभाव से लागू हो गया। समझौते के तहत ईरान और लेबनान में सभी सैन्य कार्रवाई समाप्त की जाएगी। 

इसके अलावा वैश्विक व्यापार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोला जाएगा और अमेरिका द्वारा लागू नौसैनिक नाकेबंदी भी समाप्त कर दी जाएगी। गौरतलब है कि इस समझौते पर 19 जून को स्विट्जरलैंड के लूसर्न शहर में हस्ताक्षर होने थे, लेकिन दोनों पक्षों ने निर्धारित कार्यक्रम से एक दिन पहले ही सहमति बनाकर समझौते को अंतिम रूप दे दिया। इस घटनाक्रम को मध्य-पूर्व में शांति बहाली की दिशा में एक बड़े कूटनीतिक कदम के रूप में देखा जा रहा है।


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post