प्रतापगढ़ में राजा भैया के पिता समेत 13 लोग नजरबंद, मोहर्रम पर हर साल होने वाले भंडारे को लेकर प्रशासन सतर्क

प्रतापगढ़ के कुंडा क्षेत्र में मोहर्रम के मद्देनजर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए विधायक राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह समेत 13 लोगों को नजरबंद कर दिया है। पुलिस ने भदरी महल पर नोटिस चस्पा कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह के तनाव को रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई है।  

बताया जाता है कि उदय प्रताप सिंह हर वर्ष मोहर्रम के दौरान हनुमान मंदिर में भंडारा और धार्मिक आयोजन करते हैं। अतीत में इस मुद्दे को लेकर विवाद और तनाव की स्थिति बन चुकी है, जिसके चलते प्रशासन पिछले कई वर्षों से एहतियाती कदम उठाता रहा है।




Post a Comment

Previous Post Next Post