देहरादून में बेकाबू सिटी बस का कहर, फुटपाथ पर बैठे 5 मजदूरों को कुचला

देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में लालपुल के पास सुबह एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जब राजपुर-क्लेमनटाउन रूट पर चल रही एक सिटी बस अचानक अनियंत्रित हो गई। बेकाबू बस सड़क से उतरकर सीधे फुटपाथ पर चढ़ गई, जहां बैठे मजदूर इसकी चपेट में आ गए।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस ने फुटपाथ पर बैठे कम से कम पांच लोगों को कुचल दिया और आगे बढ़ते हुए चक्कर होटल के गेट तक जा पहुंची। मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत घायलों को बचाकर इन्दिरेश अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की पहचान संजीत, रतन, मान सिंह, सुखराज और आहाद के रूप में हुई है, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस चालक को वाहन चलाते समय अचानक दौरा पड़ा, जिससे वह स्टीयरिंग पर नियंत्रण खो बैठा और यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।हादसे की सूचना मिलते ही एसपी सिटी प्रमोद कुमार समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों की स्थिति की जानकारी ली और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post