श्री काशी अग्रवाल समाज के समाज सेवा विभाग के अंतर्गत श्री अग्रसेन महिला समिति द्वारा आयोजित 36वें ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का समापन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। करीब एक माह तक चले इस शिविर में महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने लगभग 60 विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन समारोह में प्रतिभागियों ने अपनी कला, कौशल और रचनात्मक प्रतिभा का आकर्षक प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाराज अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
इस अवसर पर अग्रवाल समाज के सभापति संतोष अग्रवाल, प्रधानमंत्री डॉ. रचना अग्रवाल, मुख्य अतिथि वीणा अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि स्वाति अग्रवाल उपस्थित रहीं।समारोह में गणेश वंदना, गुरु वंदना और शिव तांडव की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
![]() |
| Advertisement |
वहीं मेकअप प्रशिक्षण से जुड़ा फैशन शो आकर्षण का केंद्र रहा। इसके अलावा विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए हस्तशिल्प की प्रदर्शनी में उनकी रचनात्मक प्रतिभा और हुनर की झलक देखने को मिली।समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के साथ विभिन्न विधाओं के प्रशिक्षकों को भी उनके समर्पण और उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि वीणा अग्रवाल ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर समाज में आत्मविश्वास, संस्कार और आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत करते हैं।
![]() |
| Advertisement |
उन्होंने बताया कि इस वर्ष लगभग 700 विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया, जो समाज सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।कार्यक्रम में समाज सेवा विभाग की अध्यक्ष शशिबाला शाह ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन अर्चना अग्रवाल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महिला समिति की संयोजिका मालिनी चौधरी एवं रीता प्रकाश ने दिया।इस अवसर पर उपसभापति दीपक अग्रवाल, आर.सी. जैन, मंत्री समाज राजकिशोर चंद्र अग्रवाल, बृजकमल दास अग्रवाल सहित अग्रवाल समाज के पदाधिकारी, बड़ी संख्या में अभिभावक, छात्र-छात्राएं और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
![]() |
| Advertisement |



