'मन की बात' के 135वें संस्करण का सामूहिक श्रवण, राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी पर दिया गया जोर

गीता मंदिर गेट पर रविवार को भाजपा पिछड़ा मोर्चा के उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल के सानिध्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'मन की बात' के 135वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया।इस दौरान प्रधानमंत्री ने योग दिवस का उल्लेख करते हुए नियमित योग अपनाने की अपील की। उन्होंने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक रहने और केवल सफाई कर्मियों पर निर्भर न रहने का संदेश दिया। साथ ही बारिश के मौसम में वर्षा जल की प्रत्येक बूंद को संरक्षित करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें संस्करण का सामूहिक श्रवण रविवार को चितईपुर क्षेत्र के वार्ड-33 स्थित नसीरपुर दुर्गा मंदिर परिसर में पार्षद श्याम भूषण शर्मा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत, रक्षा क्षेत्र में बढ़ती स्वदेशी क्षमता, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने अंधविश्वास छोड़कर वैज्ञानिक सोच अपनाने, पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत, महिलाओं की बढ़ती भागीदारी तथा राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भूमिका पर बल दिया।

Advertisement

कार्यक्रम के बाद पार्षद श्याम भूषण शर्मा ने कहा कि 'मन की बात' समाज को सकारात्मक सोच और राष्ट्रहित के कार्यों के लिए प्रेरित करने वाला कार्यक्रम है। उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री के संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर अनिल सिंह, सुरेंद्र प्रजापति, दुर्गावती पटेल, ऋषि कुमार गोंड, रोशन पटेल, अमित सिंह, अभिषेक तिवारी, मनोज पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Advertisement




Post a Comment

Previous Post Next Post