रमना स्वास्थ्य केंद्र से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 के तहत रविवार को रमना स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं सीपीआर विशेषज्ञ डॉ. शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी ने बच्चों को पोलियो रोधी दवा की ‘दो बूंद जिंदगी की’ पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।

डॉ. द्विवेदी ने बताया कि 28 जून को बूथ दिवस पर सभी स्वास्थ्य केंद्रों और पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक दी जा रही है। वहीं 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाएंगी।


Advertisement

उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि नियमित टीकाकरण पूरा होने के बावजूद प्रत्येक पांच वर्ष से कम आयु के बच्चे को अभियान के दौरान पोलियो की अतिरिक्त खुराक अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि पोलियो से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय समय पर पोलियो की दवा देना है।इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement




Post a Comment

Previous Post Next Post