असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने बाबा काल भैरव मंदिर में किए दर्शन-पूजन

असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने वाराणसी प्रवास के दौरान बाबा काल भैरव मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। मंदिर के वैदिक आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका पूजन संपन्न कराया।

राज्यपाल ने बाबा काल भैरव के समक्ष देश, प्रदेश और समाज की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की। दर्शन-पूजन के दौरान मंदिर प्रशासन ने उनका स्वागत किया और उन्हें प्रसाद एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।


Advertisement

राज्यपाल के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी, मंदिर के पदाधिकारी और श्रद्धालु भी मौजूद रहे।






Post a Comment

Previous Post Next Post