E85 के आने से बढ़ी लोगों की चिंता, क्या बंद हो जाएंगी पुरानी पेट्रोल गाड़ियां? मंत्री ने दिया जवाब

देश में E85 ईंधन की शुरुआत के बाद वाहन मालिकों के बीच कई सवाल उठने लगे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या E20 पेट्रोल या सामान्य पेट्रोल से चलने वाली मौजूदा कारें और बाइक भविष्य में बंद हो जाएंगी? इस पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। मंत्री ने एक वीडियो संदेश जारी कर बताया कि E20 और E85 दो अलग-अलग श्रेणियों के ईंधन हैं, जिन्हें अलग-अलग प्रकार के वाहनों के लिए विकसित किया गया है। E85 के बाजार में आने का यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि E20 या पेट्रोल से चलने वाले वाहन बंद हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि E85 ईंधन केवल फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों के लिए बनाया गया है। सामान्य E20-अनुकूल कारें और बाइक E85 पर नहीं चल सकतीं। इसलिए जिन लोगों के पास E20 या पेट्रोल वाहन हैं, उन्हें किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

केंद्रीय मंत्री के अनुसार, E85 की शुरुआत भारत को स्वच्छ ऊर्जा, कम प्रदूषण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके साथ ही E20 और अन्य मौजूदा ईंधन विकल्प भी अपनी जगह बने रहेंगे।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post