वाराणसी: रोपवे का किराया तय, सावन में शुरू होगी सेवा

वाराणसी में देश के पहले शहरी रोपवे प्रोजेक्ट के किराए को अंतिम रूप दे दिया गया है। प्रस्तावित दरों के अनुसार कैंट स्टेशन से गोदौलिया तक सफर के लिए यात्रियों को 50 रुपये, जबकि एक स्टेशन तक की यात्रा के लिए 10 रुपये किराया देना होगा। प्रशासन का लक्ष्य सावन माह में रोपवे सेवा का शुभारंभ करना है।  रोपवे परियोजना के तहत सामान्य गोंडोला के साथ-साथ पर्यटकों और विशेष यात्रियों के लिए प्रीमियम गोंडोला की भी व्यवस्था की जाएगी। जानकारी के अनुसार प्रीमियम गोंडोला का किराया करीब 2000 रुपये निर्धारित किया गया है। यह सुविधा विशेष अनुभव और अतिरिक्त सुविधाओं के साथ उपलब्ध होगी।

करीब 4 किलोमीटर लंबे इस रोपवे मार्ग पर कैंट से गोदौलिया तक का सफर लगभग 16 मिनट में पूरा होगा। परियोजना शुरू होने के बाद शहर के ट्रैफिक दबाव में कमी आने और श्रद्धालुओं व पर्यटकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।  कैंट से गोदौलिया तक किराया: 50 रुपये एक स्टेशन तक यात्रा: 10 रुपये प्रीमियम गोंडोला किराया: 2000 रुपये सावन में संचालन शुरू करने की तैयारी 16 मिनट में कैंट से गोदौलिया तक सफर संभव।






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post