दक्षिण दिल्ली में पत्नी की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद पति फरार

दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसके पति पर है, जो वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतका और आरोपी की शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान आरोपी ने पत्नी पर ताबड़तोड़ चार गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका के परिजनों का आरोप है कि आरोपी का किसी अन्य महिला से संबंध था, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी सट्टेबाजी में शामिल था और पत्नी को लगातार धमकियां देता था।

फिलहाल पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post