होटल से पर्यटक का लैपटॉप समेत सामान चोरी करने वाले दंपती गिरफ्तार, चोरी का पूरा सामान बरामद

दशाश्वमेध थाना पुलिस ने होटल गंगा फ्यूजी से पर्यटक का बैग चोरी करने वाले एक युवक और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से चोरी किए गए दो लैपटॉप समेत अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, थाना दशाश्वमेध में दर्ज मुकदमा के तहत चोरी की घटना की जांच की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने 9 जुलाई को पत्थर गली के पास एक अर्धनिर्मित मकान से आरोपी विकास पांडेय (28) निवासी कौंधियारा, प्रयागराज और उसकी पत्नी (21) को गिरफ्तार किया।पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से चोरी के दो लैपटॉप, उनके चार्जर, आठ किताबें, दो एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, दो चश्मे, ईयरबड्स और दो बैग बरामद किए गए हैं।

Advertisement

पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर होटल गंगा फ्यूजी से काले रंग का बैग चोरी किया था। दोनों चोरी किए गए लैपटॉप को बेचने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ थाना दशाश्वमेध में धारा 305 और 317(2) बीएनएस के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी में दशाश्वमेध थाना पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त भूमिका रही।

Advertisement

Advertisement









Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post