51 छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक सामग्री वितरित, शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

वाराणसी। टिकरी स्थित विद्या भारती विद्यालय, स्वामी वितरागानन्द सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में 51 छात्र-छात्राओं को कॉपी, किताबें, ज्योमेट्री बॉक्स और स्कूल बैग वितरित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन मानवाधिकार सहयोग संघ (एडीसीए परिवार) के वाराणसी महासचिव प्रियव्रत मिश्रा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय मंत्री बसंत लाल सैनी रहे, जबकि विद्यालय के अध्यक्ष वीरेश्वर सिंह और राकेश सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

Advertisement

इस अवसर पर बसंत लाल सैनी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनमें भविष्य के डॉक्टर, इंजीनियर, आईपीएस अधिकारी, वकील, खिलाड़ी और पायलट बनने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।उन्होंने परीक्षा व्यवस्था पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि केवल दो मिनट की देरी के कारण विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने से रोकना उनकी पूरे वर्ष की मेहनत के साथ न्याय नहीं है। 

Advertisement

उनका सुझाव था कि अनुशासन बनाए रखते हुए 15 मिनट का ग्रेस पीरियड देकर ऐसे विद्यार्थियों की अलग कक्ष में परीक्षा कराई जा सकती है, ताकि उनकी मेहनत व्यर्थ न जाए।कार्यक्रम में लक्ष्मी अग्रहरि, नीलम श्रीवास्तव, सुनीता विश्वकर्मा, पूजा गुप्ता, प्राचार्या शशि राय, पलक, सोनम, सोनी, आरुषि, अंशु सिंह सहित विद्यालय परिवार और संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post