लंका थाना क्षेत्र में रैपिडो चालक के साथ पुलिस द्वारा कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि रैपिडो चालक पर युवती से छेड़खानी का आरोप है, जिसको लेकर कार्रवाई की जा रही है।
वायरल वीडियो में एक युवक पुलिसकर्मी पर रैपिडो चालक को पीटने का आरोप लगाते हुए नजर आ रहा है। युवक खुद को पत्रकार बताते हुए घटना का वीडियो बनाता दिख रहा है। इस दौरान पुलिसकर्मी उसे थाने आकर बात करने की बात कहते हैं। बाद में मौके पर पहुंचे अन्य पुलिसकर्मी रैपिडो चालक को हिरासत में लेकर थाने ले जाते हैं।
![]() |
| Advertisement |
बताया जा रहा है कि रैपिडो चालक ने एक युवती को राइड पर बैठाया था। आरोप है कि रास्ते में चालक ने युवती की सहमति से पार्सल लेने के लिए वाहन रोका, जो कंपनी के नियमों के विपरीत था। इसके बाद लंका क्षेत्र के रविदास गेट के पास देरी को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान युवती के परिजन और पुलिसकर्मी के बीच कहासुनी होने की बात सामने आई।
![]() |
| Advertisement |
पुलिस के अनुसार, बाद में युवती की शिकायत के आधार पर रैपिडो चालक के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। वहीं वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल मामले में रैपिडो चालक को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
![]() |
| Advertisement |



