जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का समाधान समयबद्ध, पारदर्शी और संतोषजनक ढंग से किया जाए, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में गलत रिपोर्ट प्रस्तुत करने या लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर आमजन की शिकायतें सुनें तथा गंभीर मामलों में मौके पर जाकर समाधान सुनिश्चित करें।

Advertisement

सत्येन्द्र कुमार ने कहा कि जन शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को आईजीआरएस पोर्टल का प्रतिदिन अवलोकन करने और लंबित शिकायतों का स्वयं संज्ञान लेकर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Advertisement




 

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post