मंत्री रविन्द्र जायसवाल के कथित बयान पर सियासी बवाल, अमिताभ ठाकुर ने राज्यपाल से की कार्रवाई की मांग

राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल के चंदौली दौरे के दौरान दिए गए कथित बयान को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर आज़ाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने राज्यपाल से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।अमिताभ ठाकुर ने राज्यपाल को भेजे अपने पत्र में आरोप लगाया है कि वायरल वीडियो में मंत्री रविन्द्र जायसवाल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने कथित रूप से "लुंगी-टोपी वालों के वोटबैंक के लिए..." जैसी टिप्पणी कर एक वर्ग विशेष की धार्मिक पहचान और पहनावे को लेकर भी बयान दिया है।

पत्र में अमिताभ ठाकुर ने कहा कि किसी मंत्री द्वारा राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करना तथा किसी समुदाय की धार्मिक पहचान या पहनावे पर टिप्पणी करना संवैधानिक मर्यादाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। उनका कहना है कि इस तरह के बयान सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकते हैं।

Advertisement

उन्होंने राज्यपाल से आग्रह किया है कि वायरल वीडियो की सत्यता और उसके पूरे संदर्भ की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित मंत्री के खिलाफ कानून और संविधान के अनुरूप उचित कार्रवाई की जाए।

Advertisement

फिलहाल इस पूरे मामले पर मंत्री रविन्द्र जायसवाल की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले की वास्तविक स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post