‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हिंदू युवा वाहिनी व त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन ने किया वृहद वृक्षारोपण

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत रविवार को हिंदू युवा वाहिनी एवं त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शहर के विभिन्न स्थानों पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के प्रथम चरण में चेतगंज स्थित सेनपुरा मैदान में चेतगंज चौकी प्रभारी वैभव कुमार शुक्ला तथा हिंदू युवा वाहिनी के महानगर मंत्री दिनेश अग्रहरी एवं गौतम मोदनवाल (गोलू) के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। इसके बाद मैदागिन चौराहे पर महानगर उपाध्यक्ष रुद्र प्रताप पाण्डेय एवं मंडल संयोजक गणेश वर्मा के नेतृत्व में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

Advertisement

अभियान के अंतिम चरण में कोतवाली थाना परिसर में थाना प्रभारी दयाशंकर सिंह के नेतृत्व में पौधे लगाए गए। इस अवसर पर संजय अग्रहरी, घनश्याम यादव, जतिन सिंह, दीपक अग्रहरी, दिनेश शर्मा, टिंकू अग्रहरी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण मिल सके।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post