दिल्ली सरकार पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास, जिसे भाजपा 'शीशमहल' कहती रही है, के नए उपयोग की योजना बना रही है। प्रस्ताव के तहत इस बंगले को राज्य अतिथि गृह (स्टेट गेस्ट हाउस) और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके जरिए सरकार राजस्व अर्जित करने की भी तैयारी में है।योजना के अनुसार, यहां बाहर से आने वाले मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य सरकारी मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए निर्धारित शुल्क लिया जाएगा। परिसर में पार्किंग, प्रतीक्षालय और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी किसी निजी हॉस्पिटैलिटी एजेंसी को सौंपने पर भी विचार किया जा रहा है।
यह बंगला अक्टूबर 2024 से खाली पड़ा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान इसके नवीनीकरण पर हुए खर्च को लेकर भाजपा ने इसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाया था और इसे 'शीशमहल' नाम दिया था। फिलहाल सरकार के प्रस्ताव पर अंतिम फैसला होना बाकी है, लेकिन इसे जल्द लागू करने की दिशा में तैयारी जारी है।
 |
| Advertisement |
 |
| Advertisement |
 |
| Advertisement |