राजातालाब के भैरव तालाब में निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

राजातालाब स्थित भैरव तालाब में रथयात्रा मेले का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। भगवान जगन्नाथ के दर्शन-पूजन के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पारंपरिक विधि-विधान से रथयात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने रस्सियों के सहारे रथ को खींचकर परंपरा का निर्वहन किया।

रथयात्रा का शुभारंभ पूर्व काशी नरेश के वंशज महाराज कुंवर अनंत नारायण सिंह ने भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना के बाद किया। इसके बाद रथ को भैरव तालाब मेला परिसर तक ले जाया गया, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

Advertisement 

मेले में बच्चों और महिलाओं की विशेष भीड़ देखने को मिली। झूले, सर्कस और जादूगर के खेल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं गुब्बारे, खिलौने, मिठाइयों और नानखटाई की दुकानों पर दिनभर खरीदारों की भीड़ लगी रही। पूरे मेले में धार्मिक आस्था और उत्सव का माहौल बना रहा।

Advertisement 

Advertisement 




Post a Comment

Previous Post Next Post