उत्तर प्रदेश के अयोध्या में जीएसटी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रोनाही टोल प्लाजा पर एक स्पोर्ट्स कार से करीब 3.5 क्विंटल चांदी, चांदी के आभूषण और कुछ सोने के जेवर बरामद किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, वाहन में मौजूद व्यक्ति बरामद माल से जुड़े वैध बिल या दस्तावेज नहीं दिखा सका। सूचना के आधार पर पुलिस की मदद से की गई इस कार्रवाई में करोड़ों रुपये का सोना-चांदी जब्त कर लिया गया है।
अपर आयुक्त (ग्रेड-1) बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी कर दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। यदि तय समय में वैध अभिलेख नहीं दिए गए तो नियमानुसार जुर्माना और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा के मद्देनज़र जब्त सोना-चांदी को कोषागार में जमा कराने की तैयारी की जा रही है।
![]() |
| Advertisement |
वहीं, मुजफ्फरनगर में भी जीएसटी विभाग ने फर्जी ई-वे बिल के जरिए माल की सप्लाई के मामले का खुलासा करते हुए करीब 20 लाख रुपये मूल्य का 10,070 किलोग्राम लेड इनगॉट से भरा वाहन जब्त किया है। मामले की जांच हरियाणा की डीजीजीआई और मेरठ एसआईबी के साथ मिलकर की जा रही है।
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |



