लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा: नदी में नहाते 12 साल के अनिकेत को मगरमच्छ खींच ले गया, दूसरे दिन मिला सिर

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खीरी थाना क्षेत्र के रौली गांव का 12 वर्षीय अनिकेत अपने दोस्तों के साथ सकेथू पुल के पास चौका नदी में नहाने गया था। इसी दौरान एक मगरमच्छ उसे पानी में खींच ले गया। सूचना मिलने के बाद एनडीआरएफ, फ्लड पीएसी, वन विभाग और प्रशासन की टीम ने तलाश अभियान चलाया।घटना के दूसरे दिन नदी से अनिकेत का सिर बरामद हुआ, जबकि उसका धड़ अभी तक नहीं मिला है। पुलिस ने बरामद अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और नदी में तलाश जारी है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

तलाश अभियान के दौरान एक ग्रामीण रामसनेही पर भी मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मौके पर मौजूद वन विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए उसे मगरमच्छ के चंगुल से बचाया। घायल ग्रामीण का अस्पताल में इलाज चल रहा है।अनिकेत कक्षा 7 का छात्र था और स्कूल से छुट्टी के बाद दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। प्रशासन और वन विभाग ने लोगों से मगरमच्छ प्रभावित क्षेत्रों में नदी के किनारे जाने और पानी में उतरने से बचने की अपील की है।

Advertisement 

Advertisement 

Advertisement 






Post a Comment

Previous Post Next Post