वाराणसी में दर्दनाक हादसा: बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रहे युवक की बाइक फिसली, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय अभिषेक उर्फ राहुल उपाध्याय की मौत हो गई। हादसा अकेलवा-लहरतारा मार्ग पर स्थित छितौनी गांव के पास सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ।जानकारी के अनुसार, सिरसा गांव निवासी अभिषेक अपने दो बेटों दिव्यांश और प्रतीक को भरथरा स्थित एक निजी स्कूल छोड़कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान छितौनी गांव के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई और वह सड़क पर गिर पड़े। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लगी।

हादसे के बाद आसपास के लोगों और परिजनों ने उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अभिषेक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी पूजा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।बताया जा रहा है कि अभिषेक ठेकेदारी पर मकानों की सेंटरिंग का काम करते थे और अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी पूजा देवी और दो बेटे दिव्यांश व प्रतीक हैं। इस हादसे से गांव और आसपास के इलाके में भी शोक की लहर है।

Advertisement 

Advertisement 

Advertisement 






Post a Comment

Previous Post Next Post