मेरठ में राशन कार्ड धारकों को बड़ी सौगात, हार्ट, किडनी और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का होगा मुफ्त इलाज

उत्तर प्रदेश के मेरठ में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत की खबर है। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज की असाध्य रोगी कल्याण निधि योजना के तहत अब सभी राशन कार्ड धारकों को हार्ट, किडनी और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। पहले इस योजना का लाभ केवल बीपीएल राशन कार्ड धारकों को मिलता था, लेकिन अब सभी पात्र राशन कार्ड धारक आवेदन कर सरकारी खर्च पर इलाज करा सकेंगे।

योजना का लाभ लेने के लिए मरीज का नाम राशन कार्ड में होना अनिवार्य है। मरीज को एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में आवेदन करना होगा। पात्रता की जांच और आवश्यक स्वीकृति मिलने के बाद इलाज का पूरा खर्च असाध्य रोगी कल्याण निधि से उठाया जाएगा, जिससे मरीजों और उनके परिवारों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा।

Advertisement

योजना की नोडल अधिकारी डॉ. अनुपमा वर्मा के अनुसार, पिछले एक वर्ष में इस योजना के तहत 20 लाख रुपये से अधिक की लागत से 60 से ज्यादा हृदय रोगियों, 50 से अधिक किडनी मरीजों और 25 से ज्यादा कैंसर मरीजों का सफल इलाज किया जा चुका है। योजना की जानकारी बढ़ने के साथ अब आवेदन करने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।

Advertisement

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर.सी. गुप्ता ने बताया कि पहले कम आवेदन आने के कारण योजना का बजट पूरी तरह इस्तेमाल नहीं हो पाता था, लेकिन अब बड़ी संख्या में मरीज इसका लाभ ले रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में बढ़ती जरूरत को देखते हुए इस योजना का बजट भी बढ़ाया जा सकता है। यह पहल गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंद परिवारों के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post