सारनाथ पुलिस व एसओजी की बड़ी सफलता, तीन चोरी की वारदातों का खुलासा; शातिर चोर गिरफ्तार

सारनाथ थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने तीन अलग-अलग चोरी के मामलों का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 110.5 ग्राम पीली धातु का बिस्किट, 643 ग्राम सफेद धातु का बिस्किट, एक सोनी डीएसएलआर कैमरा और 67 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान चित्रांश खरवार उर्फ चीकू (20 वर्ष), निवासी रसूलगढ़ पंचकोशी, थाना सारनाथ के रूप में हुई है। उसे बुधवार देर रात करीब  फरीदपुर अंडरपास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर सारनाथ क्षेत्र में दर्ज तीन चोरी के मुकदमोंका खुलासा पहुआ।

Advertisement

ये तीनों घटनाएं आशापुर, बेनीपुर बैंक कॉलोनी और पुराना आरटीओ क्षेत्र में हुई थीं, जहां बंद मकानों और अलमारियों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवर, कैमरे और नकदी चोरी की गई थी।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ वाराणसी के विभिन्न थानों में चोरी और चोरी के माल की खरीद-फरोख्त से जुड़े 19 आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। 

Advertisement

फिलहाल पुलिस बरामद सामान के संबंध में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत डीसीपी वरुणा, एडीसीपी वरुणा और एसीपी सारनाथ के नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने की। 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post