गंगा में डूब रहे युवक को एनडीआरएफ ने बचाया, समय रहते किया रेस्क्यू

वाराणसी। गंगा नदी के दांडी घाट पर स्नान के दौरान गहरे पानी में डूब रहे एक युवक की जान 11वीं वाहिनी एनडीआरएफ की टीम ने तत्परता दिखाते हुए बचा ली। यह घटना सुबह करीब 7:30 बजे की है, जब एनडीआरएफ की टीम पिकेट और पेट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात थी।ड्यूटी के दौरान टीम की नजर स्नान कर रहे एक युवक पर पड़ी, जो अचानक गहरे पानी में डूबने लगा। स्थिति को भांपते ही एनडीआरएफ के बचावकर्मी बिना देर किए नदी में कूद गए और युवक को सुरक्षित बाहर निकालकर नदी तट पर पहुंचाया।

बचाए गए युवक की पहचान बिहार के नालंदा निवासी 20 वर्षीय रिशुराज, पुत्र सतीश कुमार पटेल के रूप में हुई। समय रहते किए गए रेस्क्यू अभियान से उसकी जान बच गई। इस दौरान आसपास के घाटों पर मौजूद श्रद्धालुओं ने बचाव अभियान देखा और एनडीआरएफ टीम की सराहना की।

Advertisement

घटना के बाद एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने लोगों से अपील की कि नदियों और अन्य जलाशयों में स्नान या अन्य गतिविधियों के दौरान जल सुरक्षा नियमों का पालन करें। उन्होंने गहरे पानी में जाने से बचने, चेतावनी संकेतों पर ध्यान देने और सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी।

Advertisement

उन्होंने कहा कि विशेषकर मानसून के दौरान नदियों का जलस्तर और बहाव अचानक बढ़ सकता है। ऐसे में सतर्कता और जागरूकता ही डूबने जैसी घटनाओं को रोकने का सबसे प्रभावी उपाय है। एनडीआरएफ जन-जागरूकता और आपदा प्रबंधन के प्रति लगातार प्रतिबद्ध है।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post