ग्रेटर नोएडा में युवक ने 21वीं मंजिल से लगाई छलांग, इंटरव्यू देने आया था शहर

ग्रेटर नोएडा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में ऊंची इमारत से गिरकर मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान देवरिया निवासी 23 वर्षीय वेदांत शाही के रूप में हुई है। वह नौकरी के सिलसिले में ग्रेटर नोएडा आया था और एक कंपनी में इंटरव्यू देने के बाद पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी के स्टूडियो अपार्टमेंट में किराये पर कमरा लिया था।

बताया जा रहा है कि कमरा लेने के कुछ ही देर बाद युवक 21वीं मंजिल से नीचे कूद गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

घटनास्थल से पुलिस को युवक का आधार कार्ड और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। मोबाइल लॉक होने के कारण शुरुआती दौर में परिजनों से संपर्क नहीं हो सका। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि इंटरव्यू के बाद किसी कारण से युवक ने यह कदम उठाया। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post