सुस्वाही में ‘ओ डिलाइट’ फास्ट फूड आउटलेट का शुभारंभ, पार्षद सुरेश पटेल ने किया उद्घाटन

वाराणसी। चितईपुर थाना क्षेत्र के सुस्वाही में शुक्रवार को नए फास्ट फूड आउटलेट ‘ओ डिलाइट’ का भव्य शुभारंभ वार्ड संख्या-39 के पार्षद सुरेश पटेल उर्फ गुड्डू ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, स्थानीय निवासी तथा प्रतिष्ठान से जुड़े लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।नवनिर्मित आउटलेट में ग्राहकों के लिए फ्रेंच फ्राई, बर्गर, सैंडविच, मोमोज सहित फास्ट फूड की विभिन्न स्वादिष्ट वैराइटी उपलब्ध कराई गई हैं। प्रतिष्ठान के संचालकों ने बताया कि ग्राहकों को बेहतर स्वाद, स्वच्छ वातावरण और उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

उद्घाटन के अवसर पर पार्षद सुरेश पटेल उर्फ गुड्डू ने कहा कि क्षेत्र में ऐसे आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण प्रतिष्ठानों का खुलना स्थानीय लोगों के लिए सकारात्मक पहल है। उन्होंने कहा कि ‘ओ डिलाइट’ में गुणवत्ता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग एक बार यहां अवश्य आएं, स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लें और प्रतिष्ठान को अपनी सेवा का अवसर दें।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने ‘ओ डिलाइट’ के सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि यह प्रतिष्ठान अपने बेहतरीन स्वाद, गुणवत्ता और उत्कृष्ट सेवा के बल पर जल्द ही क्षेत्रवासियों की पहली पसंद बनेगा।

Advertisement 


Advertisement 


Advertisement 








Post a Comment

Previous Post Next Post